Skip to main content

बुरहानपुर ( Burhanpur )

मध्यप्रदेश के दक्षिण पश्चिम मे महाराष्ट्र राज्य की सीमा से लगा हुआ निमाड़ क्षेत्र का मुगलकालीन नगर बुरहानपुर अब जिला मुख्यालय है जो दक्षिण और उत्तर भारत के बीच पुराना व्यापारिक रास्ता हुआ करता था | इस नगर की स्थापना शासक नसरुद्दीन ने 14 वी सदी मे की थी | बाद मे अब्दुल रहीम खाँन खाना यहाँ के सुल्तान रहे | ताप्ती नदी के किनारे बसे इस शहर मे अनेको एतिहासिक स्थापत्य कला की इमारते है |  रुई, मखमल और जरी के लिये बुरहानपुर प्रसिद्ध था | बादशाह शाहजहाँ की प्रिय बेगम मुमताज की नगरी बुरहानपुर ही थी, सन 1531 ई. मे मुमताज की म्रत्यु के बाद बादशाह ने उनकी अस्थिया यहाँ से आगरा मे ले जाकर उनकी याद मे खूबसूरत मकबरे ताजमहल का निर्माण करवाया था | आज बुरहानपुर जिले मे 3 तेहसीले नेपानगर, बुरहानपुर और खकनार है | शाहपुर इस जिले का चौथा बडा कस्बा है | नेपानगर जिले का औधोगिक नगर है, यहाँ मध्यप्रदेश का सबसे बडा पेपर मिल है | केले की खेती के लिये यह जिला प्रसिद्ध है |

Tourism-:
1. सिंघखेडा = बुरहानपुर से 20 Km दूर यहाँ शाहजहाँ द्वारा निर्मित सुंदर गुलआरा महल है |

2. असीरगढ किला = बुरहानपुर से 21 km दूर खंडवा रोड पर एक पहाढी पर असीरगढ का भव्य किला बना है | आशादेवी का मंदिर भी यही बना है |

3. अकबरी सराय = अकबर के बुरहानपुर प्रवास पर रुकने के लिये सूबेदार अब्दुल रहीम ने यह बनवाया था |

4. शाहनवाज का मकबरा = ताप्ती नदी किनारे बुरहानपुर मे काले पत्थरो से अब्दुल रहीम के पुत्र का मकबरा बना है |

5. लोधीपुरा = बुरहानपुर के पास बोहरा सम्प्रदाय की आस्था का केंद्र हकीमी दरगाह यही है, दरगाह के पास सुंदर बगीचे और मस्जिद भी देख सकते है |

6. गुरूद्वारा = सिख एवं हिंदुओ का पवित्र स्थल जहाँ गुरूगोबिंद सिंह जी के अस्त्र शस्त्र और गुरूग्रंथ साहिब के दर्शन किये जा सकते है |

7. राजा की छतरी =बुरहानपुर मे ताप्ती नदी के तट पर राजा जयसिंह की मनमोहक छतरी बनी है |

8. जामा मस्जिद = बुरहानपुर की प्राचीनतम मस्जिद जो नगर स्थापना के काल की है |

9. इच्छादेवी मंदिर = बुरहानपुर से एदलाबाद मार्ग पर माता का मंदिर है, यहाँ चैत्र माह मे प्रतिवर्ष मेला लगता है |

Travel =
मध्यप्रदेश मे इटारसी - मुम्बई रेललाइन पर खंडवा के नजदीक बुरहानपुर स्टेशन है |

Weather =
सितम्बर से अप्रैल माह तक का समय यहाँ घूमने के लिये ज्यादा उपयुक्त रहेगा |
यहाँ ना ज्यादा सर्दी और ना ही ज्यादा गर्मी पड़ती है |

interested

Mandu मांडू

मांडू का पुराना नाम मांडव है, जो मध्यप्रदेश के धार जिले मे स्थित एक प्राचीन गाँव है| मांडू मालवा के पठार पर स्थित है जिसकी समुद्रतल से ऊँचाई करीब 2 हजार फीट है| मान्डव के दक्षिण दिशा मे निमाड क्षेत्र का विस्तार है| बुंदेलखंड के वीर योद्धा आल्हा ऊदल ने इसी जगह आकर युद्ध किया था, जिसे इतिहास मे माड़ौगढ की लड़ाई के नाम से जाना जाता है| 10वी सदी मे परमार वंश के शासको ने सर्वप्रथम मांडू को अपनी राजधानी बनाया था | परमार वंश के प्रतापी राजा जयवर्मन और भोजराज हुए, नीलकंठ महादेव मंदिर उसी काल का बना है | जिनमे राजा भोजराज ने मांडू से दूर अन्य जगह झीलो के किनारे अपनी नई राजधानी बनाई, जिसका बाद मे नाम भोपाल पडा |    13वी सदी मे मांडू पर मुगलो ने कब्जा कर लिया था | ग्यासुद्दीन और बाजबहादुर के काल मे यहाँ अनेक महल और किले बनवाये गये इसलिये मांडू को किलो की नगरी कहते है| बाद मे मांडव इन्दौर की मराठा रियासत के अधिपत्य मे आ गया था | दिल्ली दरवाजा, जहाँगीर दरवाजा, तारापुर दरवाजा इस नगर के प्रमुख प्रवेश द्वार है     मांडू एक छोटा सा, कम आबादी वाला विस्त्रत क्षेत्रफल मे ...

भिन्ड (Bhind)

उत्तरी मध्यप्रदेश मे राजस्थान और उ.प्र. राज्य की सीमाओ को छूता हुआ भिन्ड जिला है, जो कि चम्बल सम्भाग के अन्तर्गत मुरेना, दतिया, ग्वालियर, जालौन, इटावा आदि जिलो का पडोसी जिला है|    भिन्ड जिला कभी दस्यू प्रभावित इलाका था, यहाँ के बीहडो मे डाकूओ का पनाह होता था| आज भी भिन्ड मे बंदूक चलाने वालो के शौक मे कमी नही हुई, आज भी यहाँ संख्या मे भारत की सबसे ज्यादा लायसेंसी बंदूके है| यहाँ की युवा पीढी अब सेना मे जाकर बीहडो की बजाय सरहदो पर दुशमनो के होश उडाती है|    भौगोलिक नजर से यहाँ कि ज्यादातर भूमि समतल और उपजाऊ है, चम्बल और सिन्ध यहाँ की प्रमुख नदिया है| खेती प्रधान जिला होने के साथ साथ भिन्ड औधोगिक और पर्यटन की द्रश्टि से भी बहुत खास है|    मालनपुर यहाँ का इंडस्ट्रियल क्षेत्र है, जहाँ पर कई अन्तराष्ट्रीय स्तर के कारखाने स्थापित है, जो उत्पादन और रोजगार के नजरिये से बहुत मायने रखते है|    प्रशासनिक रूप से जिले को 8 तेहसीलो मे विभक्त किया गया है-: भिन्ड, लहार, गोहद, मेहगाँव, मिहोना, रौन, अटेर और गोरमी है| तथा जिले के अन्य कस्बो मे मौ, दबोह, अमायन,...

Handia - Nemawar

हंडिया और नेमावर कस्बे नर्मदा नदी के तट पर आमने सामने दो अलग अलग ज़िलो में बसे हुए है, जो नदी पर बने एक पुल द्वारा जुडे है| यह स्थान इन्दौर रोड पर हरदा से 20km की दूरी पर है| हँडिया कस्बा हरदा जिले में जबकि नेमावर कस्बा देवास जिले में पड़ता है| * Handia -     मुगलकाल मे हन्डिया एक प्रमुख व्यापारिक स्थान था, बाद मे ये सिन्धिया रियासत का हिस्सा रहा| अकबर के नौरत्नो मे एक बजीर मुल्ला दो प्याजा की मजार यही है| हंडिया से 2km दूर 3 ऊंचे टीले पर प्राचीन मनमोहक तेली की सराय बनी है, जो अब खंडहर सी हो चुकी है| हंडिया मे नर्मदा किनारे प्राचीन रिद्धनाथ महादेव जी का मंदिर निर्मित है|   * Nemawar > नेमावर मे नदी किनारे एक छोटी पहाडी पर बहुत प्राचीन सिद्धनाथ महादेव जी का भव्य, अलौकिक विशाल मंदिर बना हुआ है| मान्यता है कि इस सिद्धनाथ मंदिर का निर्माण महाभारत कालीन है| नेमावर कस्बा नर्मदा जी का नाभि स्थान कहलाता है क्योंकि यह जगह नर्मदा नदी का मध्य स्थान है| नेमावर एक धार्मिक और शान्त मनमोहक नगर है| यह नगर जैन सिद्ध क्षेत्र भी है क्योंकि यहाँ कई प्राचीन कालीन जै...