Skip to main content

Posts

Showing posts with the label Temple

उज्जैन (Ujjain)

भगवान महाकाल 'शिव जी' की नगरी उज्जैन का प्राचीन नाम अवन्तिका है, जो 16 प्रमुख जनपदो मे से एक थी| मध्यप्रदेश राज्य के प्रमुख धार्मिक नगर उज्जैन मे महाकाल शिव प्रभु का दक्षिणामुखी ज्योतिर्लिंग है, जहाँ सुबह भस्मारती होती है| मंदिर के पीछे, हरसिद्धि माता मंदिर की तरफ बड़ा तालाब है तथा उज्जैन मे क्षिप्रा नदी पर सिंहस्थ कुम्भ मेला लगता है| उज्जैन से कर्करेखा होकर गुजरती है इसलिये प्राचीन काल मेसमय गणना हेतु यहाँ वैधशाला की स्थापना की गई थी|    उज्जैन के प्रमुख शासको मे राजा विक्रमादित्य और सम्राट अशोक का नाम पहले आता है| काल गणना हेतु विक्रम सम्बत की शुरूआत और रचना महाराजा विक्रमादित्य के पुण्य करमो का ही फल है| अवन्तिका यानि उज्जैन मे संस्कृत के ग्याता और प्रसिद्ध कवि कालिदास का जन्म हुआ था, तभी तो इसका चौथा नाम कालिदास नगरी है|    उज्जैन के अन्य दर्शनीय स्थल-: * भैरवनाथ मंदिर (यहाँ प्रसाद के साथ मदिरा भी चढाई जाती है), * भत्रहरि गुफा, * गड़कालिका मंदिर, * मंगलनाथ मंदिर (मंगल ग्रह की दशा और शांति के लिये भक्त आते है), * चिंतामण गणेश मंदिर, * गोप...