Posts

Showing posts from May, 2026

जालौन : बुंदेलखंड की ऐतिहासिक धरोहर, संस्कृति और प्राकृतिक सौंदर्य का अद्भुत संगम

Image
उत्तरप्रदेश पर्यटन / UP TOURISM Jalon Diatrict: एक परिचय  उत्तरप्रदेश के बुंदेलखंड क्षेत्र में स्थित जालौन जिला इतिहास, संस्कृति, धार्मिक आस्था का अद्भुत संगम है। इसका मुख्यालय उरई शहर में स्थित है। मध्यप्रदेश की सीमा से लगा यह क्षेत्र सदियों पुरानी सभ्यता, वीरता, संत परंपरा और ऐतिहासिक धरोहरों के लिए जाना जाता है। यहां बहने वाली यमुना, बेतवा, पहूज, कुंवारी और सिंध जैसी नदिया इस धरती को उर्वर और आध्यात्मिक महत्व प्रदान करती हैं।    जालौन जिले के प्राचीन किले, मंदिर, घाट, स्मारक और ग्रामीण संस्कृति हर आगंतुकों और श्रद्धालुओं को आकर्षित करते हैं। ऐतिहासिक महत्व जालौन उरई का इतिहास अत्यंत प्राचीन और गौरवशाली रहा है। यह क्षेत्र कभी चंदेल, बुंदेला और मराठा शासकों के प्रभाव में रहा। कालपी नगर का उल्लेख महाभारत काल से जुड़ा माना जाता है। मान्यता है कि महर्षि वेदव्यास ने यहाँ तपस्या की थी। वहीं मुगल दरबार के प्रसिद्ध नवरत्न बीरबल की जन्मस्थली भी कालपी को माना जाता है। 1857 की क्रांति के दौरान भी जालौन का महत्वपूर्ण योगदान रहा। प्रवेश द्वार  Jaloun's Tourist Places  (1) ...