Skip to main content

Posts

"बेटी बचाओ - बेटी पढ़ाओ"

"बेटी बचाओ - बेटी पढ़ाओ" का मुख्य उद्देश्य लिंग आधारित भेदभाव को समाप्त करना है ताकि समाज में महिलाओं को समानता का भाव मिले। तथा बेटियों की शिक्षा पर जोर देकर बालिकाओं को रोजगार प्रदान करना और कार्यकुशलता में उनकी भागीदारी बढ़ाना है। ताकि महिलाओं के आत्मबल के आधार पर वे स्वयं सशक्त हो सके। इसी क्रम में ही छात्राओं की पढ़ाई के लिए देश के हर जिले में कुछ कन्या स्कूल और महाविद्यालय खोले गए है और उनके आवास व्यवस्था हेतु कुछ आवासीय विद्यालय भी संचालित है। सरकार भी बेटियों की पढ़ाई का सुचारू रूप से प्रबंध कर रही है और उनकी सुरक्षा को देखते हुए नए कानून भी पारित कर चुकी है।   मध्यप्रदेश में सबसे कम लिंगानुपात वाले चम्बल संभाग में सरकार द्वारा दहेज प्रथा की कुरीति को खत्म करवाने हेतु जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं। इसके साथ ही भिंड मुरैना श्योपुर जैसे अति पिछड़े जिलों में चुनिंदा गर्ल्स स्कूल खोले गए है ताकि बालिकाये शिक्षित होकर भावी समाज की समझदार महिलाएं बन सके।

लॉकडॉउन में महंगाई डायन

        प्रत्येक महीने उछले पेट्रोल,         डीजल का भी बड़़ा है मोल,          पंप के कर्मचारी भी तेल की,          कम कर देते मशीन से तोल।                                 प्रभावी दरे जून 2021 की है।

Hanuwantia Tapu (हनुवंतिया टापू)

मध्यप्रदेश पर्यटन MP TOURISM  हनुवंतिया टापू मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में मूंदी कस्बे से 16km की दूरी पर स्थित है। पुनासा डैम के निर्माण के दौरान यह टापू अस्तित्व में आया, जिसे बाद में मध्यप्रदेश पर्यटन विभाग द्वारा विकसित किया गया। हनुवंतिया टापू को मध्यप्रदेश का स्विट्जरलैंड भी कहते हैं क्योंकि यहां हरियाली के बीच चारों तरफ फैले झील के पानी के कारण समुद्र सा एहसास होता है। हनुमंतिया टापू में पर्यटन विकास हेतु कॉटेज, सड़क, कैफे, क्रूज़, नौका विहार, पार्क, घुड़सवारी आदि सुविधा उपलब्ध कराई गई है ताकि पर्यटक यहां अधिक संख्या में प्रकृति का लुत्फ उठा सके। मध्यप्रदेश के इकलौते इस टूरिस्ट आईलैंड में एक वाटर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का निर्माण भी किया गया है यहां आप ऊंचाई पर चढ़कर दूर तक फैली झील का नजारा देख सकते है।   हनुवंतिया में जनवरी के समय जल महोत्सव का आयोजन होता है जिसमें आप पतंगबाजी, पैरामोटरिंग, हॉट एयर बलून, वोटिंग आदि गतिविधियों का आनंद ले सकते है। महोत्सव के दौरान यहां आने वाले सैलानियों के रुकने के लिए बड़ी संख्या में अस्थाई कॉटेज बनाए जाते है जिनका किराया दे...

गणेश चतुर्थी

आज चतुर्थी के पावन दिन, गणेश जी को करें नमन | हर बिगड़ा काम बन जाए, अपनी भक्ति कर दो अर्पण |

सतना SATNA

सतना विंध्य पर्वत माला के बघेलखंड क्षेत्र में रीवा संभाग के अंतर्गत आने वाला जिला है| सतना जिला सीमेंट, चूना और बीड़ी उद्योग में काफी आगे है| साथ ही इस जिले का चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय और अलाउद्दीन संगीत अकादमी अपनी अलग पहिचान रखता है| सतना के पड़ोसी जिलो में मध्य प्रदेश के रीवा, कटनी, उमरिया, शहडोल, सीधी, पन्ना और उत्तर प्रदेश का बाँदा जिला पड़ता है| सतना जिला अपने भौगोलिक स्थान यानि विंध्य श्रेणी के प्राकृतिक सौंदर्य के कारण पर्यटको को अपनी ओर बरबस ही खीचता है| जिले की धरा पर बहने वाली नदियों मे सोन, टोस, सत्ना और पासुनी नदिया प्रमुख है| सतना जिले को 10 तहसीलो में वर्गीक्रत किया गया है - नागौद, रामपुर बघेलन, बीरसिंहपुर, मईहर, अमरपाटन, मझगवा, उचेहरा, कोटर, सतना और रामनगर | * TOURIST PLACE :- ● चित्रकूट - एक पवित्र, धार्मिक स्थल जहाँ प्रभु श्री राम ने वनवास के कई साल सीता जी और भाई लक्ष्मण के साथ इसी चित्रकूट के वन में रहकर बिताए थे| चित्रकूट के घने जंगल, घाटिया, पहाड़, झरने, नदिया और मंदिर श्रद्धालुओ की जिज्ञासा का हमेशा केन्द्र रहा है| चित्रकूट में कामदगिरि पर्वत,...

Shivpuri शिवपुरी

              Shivpuri  District म.प्र. के उत्तर पश्चिम दिशा में ग्वालियर संभाग के अंतर्गत शिवपुरी जिला है| जिसकी सीमा झाँसी (उ.प्र.) और कोटा (राजस्थान) को छूती है| इसके पड़ोसी जिलो मे दतिया, ग्वालियर, श्योपुर, गुना, अशोकनगर आदि (म.प्र.) के जिले  है| शिवपुरी जिले को 9 तहसीलो और 5 विधानसभा क्षेत्रो मे बाँटा गया है| 20 लाख की आवादी वाले शिवपुरी जिले मे प्रकृति की अनुपम छटा बिखरी हुई है| अगर आपको वन, पहाड़, झरने, डैम, किले, मंदिर, म्यूजियम आदि के दर्शन एक बार मे ही एक जगह करने हो तो शिवपुरी से बेहत्तर कोई भी स्थान नही हो सकता| अपार पर्यटन की संभावनाओ की बजह से शिवपुरी को मध्यप्रदेश राज्य की पहली पर्यटन नगरी का गौरव प्राप्त है| शिवपुरी के अनुकूल मौसम और सुंदरता की बजह से ग्वालियर रियासत के सिंधिया शासको ने शिवपुरी को अपनी ग्रीष्म कालीन राज़धानी बनाया था| आज भी यहां आपको सिंधिया वंश से जुड़ी यादे देखने को मिलेगी| जिनमे उस काल के मंदिर, महल और छतरियाँ प्रमुख है| शिव जी के मंदिर अधिक होने से इस शहर का नाम सीपरी से शिवपुरी पड़ा|     ...

मध्यप्रदेश गीत

Madhyapradesh is the biggest state of India, There are many Tourist places here. This poem dadicate to the Heart of india. साँची, भीमबेटका मध्य भारत की शान, खजुराहो, अमरकंटक की बात ही कुछ खास, पत्थर की मूर्तियो मे बसी हो जैसे जान  | ग्वालियर, चंदेरी पर इतिहास हुआ कुर्बान, चित्रकूट, ओरछा मे बोलो जय सीता राम,   महेश्वर मे नर्मदा, उज्जैन मे क्षिप्रा तट,  सोनागिरि, रतनगढ़, बटेश्वर के धर्म स्थल, अपने तात्या, लक्ष्मीबाई पर हमको भारी घमंड, जय जय भारत, जय चम्बल, जय बुन्देलखंड | India's  Heart :  Madhyapradesh  State.