Posts

Showing posts from December, 2017

पन्ना Panna

Image
मध्यप्रदेश राज्य मे सागर सम्भाग के अन्तर्गत पन्ना जिला आता है | इसके पड़ोसी जिलो मे सतना, कटनी, दमोह, छतरपुर और बाँदा है | पन्ना जिला हीरो की खदानो और पन्ना टाइगर रिजर्व के बजह से दुनियाभर मे विख्यात है | पन्ना जिले की प्रमुख नदी केन है, जो मगर और घडियालो का जलीय आवास है | पन्ना जिले मे 8 तेहसीले - पन्ना, पवई, अजयगढ, अमनगंज, देवेंद्रनगर, शाहनगर, गुन्नोर और राजपुरा है | पन्ना शहर डायमंड सिटी के नाम से जाना जाता है | इसका प्राचीन नाम पद्मा और पर्णा था | विन्ध्य क्षेत्र के अन्तर्गत आने वाले पन्ना को 16 वी सदी मे वुन्देला वंश के राजा छत्रसाल ने इसे अपनी राजधानी बनाया था | प्राक्रतिक रूप से सम्रद्ध पन्ना जिले मे पहाड़, वन, नदी, तालाब और अनेक खदाने है | पन्ना जिले मे चावल, गेंहू, ज्वार और तिलहन की पैदावार बहुता से होती है | जबकि क्रषि उत्पाद, वन्य उत्पाद और बुनाई केंद्र इस जिले के व्यापार को सम्रद्ध करते है | पन्ना जिला पेयजल व्यवस्था के लिये प्राचीन काल से ही एक नजीर रहा है, यहाँ अनेको बडे तालाब जैसे धरम सागर, बैनीसागर, लोकपाल ताल, जोधपुर तालाब आदि इसका उदाहरण है | शिक्षा के लिये जिले मे

Datiya दतिया

Image
दतिया जिला मध्यप्रदेश के ग्वालियर सम्भाग मे उत्तरप्रदेश की सीमा से लगा हुआ है | दतिया जिले की पडोसी सीमा मे भिंड, ग्वालियर, शिवपुरी, झाँसी और जालौन जिले लगते है| सिन्ध और पहुज नदिया जिले मे होकर बहती है| क्षेत्रफल की दृष्टि से दतिया राज्य का सबसे छोटा जिला है| दतिया पुरातन काल मे दंतबक्त्र की राजधानी थी | जिले मे तीन तेहसीले दतिया, सेवढा और भांडेर है| इन्दरगढ इस जिले का चौथा बड़ा कस्बा है| जिले मे मुख्यत: गेहू, दलहन, बाजरा, ज्वार की फसले होती है|      दतिया प्राचीन कालीन बुन्देलखंड रियासत का प्रमुख राज्य था | दतिया मे राजा बीरसिंह जूदेव ने अपने काल (17वी सदी) मे महल, बाग, तालाब और अनेक मंदिरो का निर्माण करवाया था | इसके अलावा जिले मे अनेक महत्तवपूर्ण पर्यटन स्थान है, जहाँ बडी संख्या मे लोग आते है | * TOUR -: 1. वीरसिंह महल = दतिया शहर मे एक पहाडी पर सतखंडा महल बना है जो स्वास्तिक के आकार मे पत्थरो से बना है | इसके निर्माण मे लकडी और लोहे का उपयोग नही किया गया है| यहाँ कई सुंदर छत्रिया भी निर्मित है| महल मे भित्ति चित्र, मूर्तिया प्रमुख आकर्षण का केंद्र है| यह महल दतिया शहर के किनार

indore (इन्दौर)

Image
जनसंख्या की नजर से इन्दौर शहर मध्यप्रदेश राज्य का सबसे बडा शहर होने के साथ साथ प्रदेश की आर्थिक राजधानी भी है | यह मिनी बोम्बे के नाम से भी देशभर मे मशहूर है | मालवा के पठार मे स्थित इन्दौर क्रषि और शिक्षण के क्षेत्र मे काफी सम्रद्ध है | इन्दौर जिसका प्राचीन नाम इंद्रपुर था, यहाँ 17वी सदी से मराठा साम्राज्य का अधिपत्य रहा, जिनके शासको मे बाजीराव पेशवा, मल्हारराव होल्कर, यशवन्तराव होल्कर और अहिल्याबाई का नाम प्रमुख है | स्वतंत्र भारत मे इन्दौर मध्यभारत की संयुक्त राजधानी भी रही |    इन्दौर मे प्रदेश की सबसे बडी व्यापारिक मंडिया है | इन्दौर जिले मे सोयाबीन, मूँगफली, गेंहू आदि फसलो की अधिकता से उपज होती है | यहाँ आईटी पार्क स्थापित किया गया है जहाँ कई अंतर्राष्ट्रीय कंपनी जैसे इन्फोसिस, टाटा कंसल्टेंसी ने अपने विकास केंद्र स्थापित किये है | मध्यप्रदेश का स्टोक एक्सचेंज भी यही है, मालवा मध्यप्रदेश का सबसे बडा औधोगिक क्षेत्र है, इन्दौर के निकट पीथमपुर मे अनेको अंतर्राष्ट्रीय स्तर के छोटे बडे कारखाने स्थापित है | Institute-: इन्दौर मे कई बडे राष्ट्रीय स्तर के शैक्षनिक संस्थान है, जिनमे