Handia - Nemawar

हंडिया और नेमावर कस्बे नर्मदा नदी के तट पर आमने सामने दो अलग अलग ज़िलो में बसे हुए है, जो नदी पर बने एक पुल द्वारा जुडे है| यह स्थान इन्दौर रोड पर हरदा से 20km की दूरी पर है| हँडिया कस्बा हरदा जिले में जबकि नेमावर कस्बा देवास जिले में पड़ता है|


* Handia -

    मुगलकाल मे हन्डिया एक प्रमुख व्यापारिक स्थान था, बाद मे ये सिन्धिया रियासत का हिस्सा रहा| अकबर के नौरत्नो मे एक बजीर मुल्ला दो प्याजा की मजार यही है| हंडिया से 2km दूर 3 ऊंचे टीले पर प्राचीन मनमोहक तेली की सराय बनी है, जो अब खंडहर सी हो चुकी है| हंडिया मे नर्मदा किनारे प्राचीन रिद्धनाथ महादेव जी का मंदिर निर्मित है|
 


* Nemawar >

नेमावर मे नदी किनारे एक छोटी पहाडी पर बहुत प्राचीन सिद्धनाथ महादेव जी का भव्य, अलौकिक विशाल मंदिर बना हुआ है| मान्यता है कि इस सिद्धनाथ मंदिर का निर्माण महाभारत कालीन है| नेमावर कस्बा नर्मदा जी का नाभि स्थान कहलाता है क्योंकि यह जगह नर्मदा नदी का मध्य स्थान है| नेमावर एक धार्मिक और शान्त मनमोहक नगर है| यह नगर जैन सिद्ध क्षेत्र भी है क्योंकि यहाँ कई प्राचीन कालीन जैन मंदिर भी निर्मित है| वर्तमान मे यहाँ नदी किनारे एक विशाल जैन मंदिर का भव्य निर्माण कार्य प्रगति पर है, जो कि अब पूर्ण होने को है|



Hotel >

हंडिया मे मध्यप्रदेश पर्यटन विभाग द्वारा एक होटल संचालित है, जहाँ रहने और खान पान की सुविधा है| होटल हाइवे रिट्रीट की हरदा से दूरी 19km है|

Travel >

हरदा - इन्दौर मार्ग से बस द्वारा आप हंडिया और नेमावर जा सकते है| इन्दौर से नेमावर की दूरी 130km है|
हँडिया के नजदीकतम रेलवे स्टेशन हरदा (HD) है, जो इटारसी - मुंबई लाइन पर है|
हरदा से हँडिया की दूरी 20km है|

Weather >

वैसे तो नेमावर कभी भी जा सकते हो, पर बरसात मे नदी और मंदिरो का द्रश्य ज्यादा अच्छा लगता है| गंगा दशहरा को यहां नर्मदा किनारे धार्मिक मेला लगता है| अधिक बारिश मे नेमावर या हँडिया के लिए जाने पर सड़क मार्ग पर रपटो या पुलो पर कभी कभार पानी आ जाने मे अवरोध भी आ सकता है|

Popular posts from this blog

भिन्ड (Bhind)

Mandu मांडू

Shivpuri शिवपुरी