Bhedaghat भेड़ाघाट

जबलपुर शहर के पास करीब 20km दूरी पर भेड़ाघाट एक रमणीय प्राक्रतिक स्थान है, जो नर्मदा नदी के किनारे स्थित छोटा सा गाँव है| मध्यप्रदेश की जीवनदायिनी और सबसे बड़ी नदी नर्मदा जी अपनी यात्रा के अगले चरण भेड़ाघाट मे आकर संगमरमर की खूबसूरत चट्टानो के बीच बहती हुई झरने के रूप मे खूबसूरत द्रश्य आलौकित करती है| तो यहाँ के वातावरण और नदी किनारो को देखकर पर्यटक मंत्रमुग्ध हो जाता है| भेड़ाघाट की खूबसूरती से प्रभावित होकर अनेको फिल्मो की शूटिंग यहाँ की खास लोकेशन पर हो चुकी है| भेड़ाघाट न केवल जबलपुर जिले का बल्कि पूरे प्रदेश का एक प्रमुख टूरिस्ट प्लेस है| देश- विदेश से बहुत संख्या मे पर्यटक भेड़ाघाट पहुँचते है| यहाँ आप रोपवे द्वारा नदी के ऊपर से गुजरते हुए मनमोहक नजारा देखते हुए एक किनारे से दूसरे किनारे तक भी जा सकते है|


(1) DhuAadhar Waterfall =
नर्मदा नदी जिस स्थान पर आकर भेड़ाघाट मे जलप्रपात का रूप लेती है, वह धुँआधार झरना कहलाता है| मार्वल रोक्स के बीच बहती हुई नर्मदा नदी की जलधारा झरने के स्वरूप मे यहाँ बौछारो को उत्पन्न करती है तो यहाँ धुँआ सा द्रश्य प्रतीत होता है|


(2) Chousath yogini temple=
भेड़ाघाट के पास ही नर्मदा नदी किनारे पहाढी पर दुर्गादेवी को समर्पित चौसठ योगिनी नाम का मंदिर है| व्रत के आकार मे फैले मंदिर परिसर मे चौसठ योगिनी की मूर्तिया चारो तरफ बनी हुई है जबकि केंद्र मे शिवमंदिर स्थापित है| मंदिर तक जाने के लिये सीढिया चढकर आप पहुँच सकते है|


(3) Marvel Rocks=
भेड़ाघाट मे संगमरमर की प्रसिद्ध चट्टाने है, जिनकी ऊँचाई 100 तक भी है| इन मार्वल रोक्स के बीच नर्मदा नदी बहती हुई भेड़ाघाट की सुंदरता मे चार चाँद लगाती है| नर्मदा रिवर मे नौका विहार करते हुए इन संगमरमरी चट्टानो को पास से निहारना बहुत रोमांचकारी होता है| भेड़ाघाट के बाजार मे यही के संगमरमर से बनी मूर्तिया और खिलौने आप खरीद सकते है|


* Weather >>
भेड़ाघाट जाकर हर मौसम मे घूमा जा सकता है| यहाँ का मौसम अनुकूल रहता है| लेकिन बाढ की स्थिति मे नदी मे धसने या वोटिंग करने से जरूर बचे |


* Hotel >>
भेड़ाघाट मे रात के समय ठहरने की विशेष सुविधा नही है, इसलिये बेहत्तर रहेगा कि रात जबलपुर मे आकर ही बिताई जाये | क्योंकि जबलपुर मे हर बजट के होटल और रेस्टोरेंट उपलब्ध है|


* Travels >>
By Road =
भेड़ाघाट जाने के लिये जबलपुर शहर के बस स्टेन्ड से बस और टैक्सी की सुविधा उपलब्ध है| जबकि भोपाल, नागपुर और इन्दौर आदि शहरो से जबलपुर के लिये नियमित बस सेवा है|

By Train =
जबलपुर (JBL) रेलवे का प्रमुख जंक्शन है जो पटना- मुंबई रेलमार्ग पर है यहाँ पर सेंकड़ो की संख्या मे रेलगाड़िया ठहरती है|
और साथ ही जबलपुर मे डुमना हवाईअड्डा भी है|

Popular posts from this blog

भिन्ड (Bhind)

Mandu मांडू

Shivpuri शिवपुरी