हनुमंतिया टापू (Hanumantiya Tapu)

नर्मदा नदी पर बने विशाल इंदिरा सागर बाँध का एक भू-भाग हनुमन्तिया टापू कहलाता है, खंडवा जिले मे मून्दी कस्बे के पास हनुमंतिया टापू है| मध्यप्रदेश पर्यटन बोर्ड ने इंदिरा सागर की लहरो के बीच हनुमन्तिया टापू पर पर्यटको के लिये सभी सुविधाये उपलब्ध करवाई है| जैसे कि- ठहरने को काँटेज, खाने को रेस्टोरेन्ट, फूड जोन, घूमने को गार्डन, वोट और क्रूज है|
   पर्यटक यहाँ आकर क्रूज की सवारी करते हुए प्रकृति और सागर सा अच्छा एहसास ले सकते है| साथ ही लोग यहाँ ट्रेकिंग और विभिन्न वाटर एक्टिविटीज का आनंद भी ले सकते है या कर सकते है| शाम को सान्स्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी आप दर्शक बनकर ले सकते है| म.प्र. सरकार के टूरिज्म बोर्ड द्वारा यहाँ प्रतिवर्ष दो महीनो तक चलने वाले "जल- महोत्सव" के दौरान तो हनुमंतिया टापू पर काफी संख्या मे सैलानी आते है|

  

Comments

Popular posts from this blog

भिन्ड (Bhind)

Mandu मांडू

Shivpuri शिवपुरी